फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers in Janeta village are troubled by waterlogging and mud.

Sambhal News: गांव जनेटा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, कीचड़ से दिक्कत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Janeta village are troubled by waterlogging and mud.
बनियाठेर के गांव जनैटा में जलभराव के बीच होकर गुजरते बाइक सवार - संवाद
बनियाठेर(संभल)। क्षेत्र के गांव जनेटा में पिछले दो वर्षों से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। यहां की हुसैनी मस्जिद तिराहे के पास करीब सात सौ मीटर की सड़क पर गंदा पानी भरा भरा हुआ है, इससे ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद न तो नालियों की सफाई हुई और न ही जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।गांव जनेटा की करीब 20 हजार से अधिक की आबादी है। गांव की हुसैनी मस्जिद के पास की करीब 700 मीटर सड़क पर जलभराव होने से इतनी बढ़ी आबादी को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ है। ग्रामीणों ने बताया कि मस्जिद के पास की सड़क का लेवल नीचा है। इसकी वजह से नालियों के पानी की निकासी नाले में नहीं हो पाती और नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता है।
विज्ञापन

गांव के अकरम अली ने बताया कि मस्जिद के पास की गली में गंदगी और दुर्गंध फैल गई है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। वहीं, जलभराव होने से मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और नियमित सफाई कर्मी भेजे जाने की मांग की है, ताकि गांव को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

.......................

हमने ग्राम प्रधान से सफाई और जल निकासी की गुहार लगाई थी। प्रधान ने आश्वासन तो दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालात जस के तस है।
-निसा, ग्रामीण
............
गांव के मुहाने पर मुख्य मार्ग पर स्थित हुसैनी मस्जिद के सामने करीब 700 मीटर सड़क पर कई सालों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस मुख्य मार्ग से सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोग गुजरते हैं। बच्चे स्कूल जाते वक्त गिरकर घायल हो जाते हैं। फिर भी जलभराव की समस्या दूर नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जुबैर अली, ग्रामीण
.................
मस्जिद के सामने जलभराव के कारण नमाज पढ़ने वालों को बड़ी परेशानी होती है। कई बार ग्राम प्रधान और विकासखंड अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बरसात के दिनों में पानी आसपास के घरों में घुस जाता है।

-नईम अली, ग्रामीण
................

गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा लगाकर फोटो खिंचवाने वाले ग्राम प्रधान और अधिकारी कभी इस सड़क की हालत देखने नहीं आए। यहां जलभराव और कीचड़ से इतनी दुर्गंध फैल रही है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
-लईक, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed