फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers demonstrated by locking stray animals in the health center

Sambhal News: ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में छुट्टा पशु बंद कर किया प्रदर्शन

Wed, 31 Jan 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 31 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by locking stray animals in the health center
सरायतरीन (संभल)। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अमावती कुतुबपुर में मंगलवार को ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को एकत्र कर आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) में बंद कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग उठाई। करीब एक घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अमावती कुतुबपुर के ग्रामीण गांव में घूम रहे 100 से ज्यादा छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। छुट्टा पशुओं ने फसलों को बर्बाद कर दिया। किसान 24 घंटे फसलों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को एकत्र कर गांव के आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) में बंद कर दिया और प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग उठाई। छुट्टा पशुओं को आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) बंद करने की सूचना बीडीओ रिजवान हुसैन को मिली तो उन्होंने प्रधान और सचिव रामौतार गौतम को मौके पर भेजकर पशुओं को बाहर निकलवाया गया। राजबहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को भी पशु बंद किए गए थे। सचिव को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन शाम तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में श्योदान सिंह, वीरपाल, राकेश कुमार, सुरेंद्र यादव, वीरेश यादव, जसराम, राजपाल यादव, चंद्रसेन, जितेंद्र यादव, बृजपाल सिंह, दिनेश जाटव आदि रहे।
विज्ञापन


कोट
प्रधान और पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर पशुओं को बाहर निकलवाया गया है। पशुओं को निरयावली में बृहद स्थायी गोआश्रय स्थल का निर्माण होने के बाद संरक्षित कराया जाएगा। किसी भी सरकारी भवन में छुट्टा पशुओं को बंद करने पर कार्रवाई की जाएगी। -रिजवान हुसैन, खंड विकास अधिकारी, पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed