फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers are staying awake at night in fear of drones

Sambhal News: ड्रोन की दहशत में रतजगा कर रहे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers are staying awake at night in fear of drones
संभल। जिले के देहात इलाके में ड्रोन उड़ने और चोरो के गांव में घूमने का शोर हर दिन मच रहा है। इसके चलते ग्रामीण सारी रात सो नहीं पा रहे है और लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। हालांकि ड्रोन के उड़ने और चोरी के होने की संयुक्त घटना जिले में कहीं प्रकाश में नहीं आई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि यह बस एक अफवाह है जिसको लोग बढ़ावा दे रहे हैं। कहीं कोई ऐसी घटना सामने नहीं आई है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किसी गांव में ड्रोन उड़ा और चोरी कर चोर चले गए। ग्रामीणों को जागरूकता दिखानी चाहिए। ऐसी अफवाह को नजरअंदाज करना चाहिए। पुलिस की पेट्रोलिंग सारी रात होती है। थाने की पुलिस के अलावा यूपी 112 पुलिस भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात सिरसी के मोहल्ला चौधरियान में ड्रोन उड़ने का शोर मचा। इसके बाद सारी रात लोग जागते रहे और शोर मचाते रहे। पुलिस को भी सूचना दी लेकिन न ड्रोन दिखा और न किसी ने चोर देखे। इसी तरह ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर तुर्तीपुर में भी ड्रोन उड़ने और चोर गांव में पहुंचने का शोर मच गया। ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और लाठी-डंडे लेकर घूमने लगे। भोर तक गांव में चहल पहल दिखाई दी। महिलाओं में डर का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन

000000000000
गांव मिठौली के ग्रामीणों का दावा सोमवार की रात ड्रोन उड़ता दिखा
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मिठौली में सोमवार की रात ड्रोन उड़ने का शोर मचा तो तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दावा किया कि ड्रोन उड़ता देखा है लेकिन किसी ने भी वीडियो नहीं बनाई। ऐसे में इस दावे की भी पुष्टि नहीं हुई। गांव भमरौआ और फुलसिंघा में भी ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ने का शोर मचाया लेकिन इस गांव में किसी व्यक्ति के पास वीडियो नहीं है। अब सवाल उठता है कि स्मार्टफोन के जमाने में वीडियो क्यों नहीं बन पा रही हैं। ड्रोन अचानक गाबय भी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
रात को ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं, पकड़े जाने पर रासुका लगेगी : एसपी
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि रात को ड्रोन उड़ाने की अनुमति किसी को नहीं है। यदि किसी ने अफवाह को हवा देने के लिए ड्रोन उड़ाने का प्रयास किया और वह पकड़ा गया तो रासुका के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। कहीं कोई अफवाह को हवा देने के लिए यदि ड्रोन उड़ाता पाया जाए तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
00000000000000000
सोशल मीडिया से मिल रही अफवाह को हवा
सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वीडियो कहीं का और गांव कहीं का अंकित किया जा रहा है। इसको लोग शेयर कर रहे हैं और एडिट कर अपने तरीके से बना रहे हैं। कई वीडियो ऐसे भी सामने आए हैं जिसमें हवाई जहाज की वीडियो ड्रोन बताकर शेयर की गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर है। एसपी का कहना है कि ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है जो सोशल मीडिया पर गलत वीडियो के माध्यम से अफवाह फैला रहे हैं। इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0000000000000000000
राहगीरों के लिए ड्रोन और चोरों का शोर बन रहा खतरा
देर रात में गांव में जाने वाले राहगीरों के लिए बड़ा खतरा मंडरा रहा है। देहात क्षेत्र में किसी ने शोर मचाया तो राहगीर की जिंदगी पर बन आएगी। सिरसी में सोमवार की रात एक व्यक्ति सड़क पर दिखाई दिया तो चोर कहकर शोर मचा दिया। वह व्यक्ति शोर सुनकर भाग गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया। इसी तरह अन्य गांवों में राहगीरों के लिए खतरा है।

0000000000000000000000
ड्रोन के माध्यम से किसी गांव में कोई चोरी की घटना नहीं हुई है। यह अफवाह फैलाई जा रही है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। यदि कोई ड्रोन उड़ाकर अफवाह फैलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों को भी चाहिए कि वह जागरूक बनें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed