{"_id":"658c821da5071042670c18ab","slug":"villagers-angry-over-religious-symbols-being-written-on-the-school-gate-protest-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-5828-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्कूल के गेट पर धार्मिक प्रतीक लिखवाने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्कूल के गेट पर धार्मिक प्रतीक लिखवाने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
Thu, 28 Dec 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कैथल स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर धार्मिक प्रतीक लिखाने पर बुधवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए और प्रधानाध्यापिका के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंच गए और प्रधानाध्यापिका को स्कूल से हटाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एबीएसए ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बनियाखेड़ा के कैथल गांव के प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर प्रधानाध्यापिका ने पेंट कराने के बाद धार्मिक प्रतीक लिखवा दिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापिका का घेराव करते हुए उन पर धार्मिक कट्टरपंथी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा भी किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाध्यापिका सरकारी कर्मचारी की तरह काम न कर धार्मिक संगठन के लिए कार्य कर रही हैं। प्रचार-प्रसार करके बच्चों को धर्म विशेष की इबादत करने के लिए प्रेरित करती हैं। आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय के पास स्थित मंदिर की दीवार से सटाकर शौचालय का निर्माण कराकर शौचालय से निकलने वाला गंदे पानी की निकासी मंदिर के बराबर से कराई है। जिससे उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल चौहान और हिंदू जागरण मंच के कौशल किशोर वंदेमातरम ने कहा कि प्रधानाध्यापिका ने गांव के पशु चिकित्सालय को दूसरे गांव में स्थानांरित कराने की भी शिकायत की थी और अब स्कूल के गेट पर धार्मिक प्रतीक लिखवा दिया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को हटाने की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलने पर एबीएसए अरुण कुमार गांव पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। हालांकि प्रधानाध्यापिका ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताए। उनका कहना है कि यह शरारत किसी आपत्तिजनक तत्व की है। इस दौरान नरेश कुमार, हरपाल शर्मा, प्रेमपाल दिवाकर, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, ओमकार, धर्मवीर सिंह आदि रहे।
विरोध के बाद हटवाया धार्मिक प्रतीक
बुधवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर धार्मिक प्रतीक लिखा देखकर लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रधानध्यापिकां हटाने की मांग की है। प्रधानाध्यापिका ने ग्रामीणों के विरोध के बाद विद्यालय के गेट पर लिखे धार्मिक प्रतीक को हटवा दिया।
विज्ञापन
विद्यालय के गेट पर धार्मिक अंक लिखवाने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। मौके पर जाकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अरुण कुमार, एबीएसए