फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villager lost his life due to negligence

दो दिन बाद भी नहीं जोड़ा गया हाईटेंशन लाइन का तार, एक ग्रामीण की गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villager lost his life due to negligence
संभल। हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ग्रामीण को सड़क पर पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तार से हटाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बताई है।
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश के चलते सोमवार दोपहर को हाइटेंशन लाइन का तार टूटा गया था। इसकी जानकारी भी बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन विद्युत कर्मियों ने तार नहीं जोड़ा और आपूर्ति सुचारु कर दी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी छंगा (55) मंगलवार दोपहर तीन बजे घर का सामान लेने के लिए ऐंचोड़ा कंबोह के लिए पैदल जा रहे थे। रास्ते में ऐंचोड़ा कंबोह के नजदीक संपर्क मार्ग किनारे टूटे हाईटेंशन लाइन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम पांच बजे राहगीरों ने शव देखा तो आसपास के ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई ने बताया कि छंगा की शादी नहीं हुई थी। मंगलवार को वह घरेलू सामान लेने के लिए गांव ऐंचोड़ा कंबोह जा रहा था। ऐंचोड़ा कंबोह के ग्राम प्रधान पति लवकुश शर्मा ने बताया कि घटना के बाद एसडीओ देहात और जेई को बार बार फोन किया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐंचोड़ा कंबोह थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल व असमोली थाना इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने ग्रामीणों से जानकारी ली और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed