{"_id":"611561b08ebc3e7a57181634","slug":"villager-caught-robbing-shot-villager-injured-sambhal-news-mbd399079450","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट कर जा रहे बदमाश को ग्रामीण ने पकड़ा तो बदमाश ने करा दिया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट कर जा रहे बदमाश को ग्रामीण ने पकड़ा तो बदमाश ने करा दिया फायर
विज्ञापन
संभल। घर में घुसे बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। लूटपाट कर घर से निकलते समय ग्रामीण ने एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाशों ने इसी दौरान फायरिंग कर दी। इसमें ग्रामीण को गोली लग गई। चीखपुकार होने पर आसपास के ग्रामीण एक हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। ग्रामीण के मुताबिक बदमाश 11 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव रामपुर उर्फ यारपुर निवासी मंगू सिंह के घर बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे चार बदमाश घर में घुस गए और घर के बरामदे में सो रहे मंगू सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी को जगा कर मदाला गांव का पता पूछने लगे। मंगू सिंह ने मदाला का पता बता दिया। लेकिन इसके बाद बदमाशों ने मंगू सिंह और उसकी पत्नी मुन्नी देवी को कमरे में ले जाकर बंद करने की कोशिश की।
मंगू सिंह ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे 11 हजार रुपये लूट लिए और फिर जाने लगे। मंगू सिंह ने एक बदमाश को दबोच लिया। इस बीच मारपीट और शोर-शराबा होने पर पड़ोसी भी जाग चुके थे। पकड़े जाने पर बदमाश ने गोली चला दी, जो मंगू सिंह के दाएं पैर में लगी।
विज्ञापन
बदमाश भाग गए। डायल-100 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।