{"_id":"6a39973c15e1418e73015f0f","slug":"villager-assaulted-while-returning-after-selling-maize-at-bahjoi-mandi-case-registered-against-three-individualsvillager-assaulted-while-returning-after-selling-maize-at-bahjoi-mandi-case-registered-against-three-individuals-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-136865-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई मंडी में मक्का बेचकर लौट रहे ग्रामीण के साथ मारपीट, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई मंडी में मक्का बेचकर लौट रहे ग्रामीण के साथ मारपीट, तीन पर रिपोर्ट
Tue, 23 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मछखेड़ा में शनिवार की शाम बहजोई अनाज मंडी में मक्का बेचकर वापस घर जाते समय रास्ते में तीन लोगों ने मारपीट की। इस दौरान जेब में रखे रुपये भी गिर गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी रिंकू सिंह की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि शनिवार को बहजोई में स्थित अनाज मंडी से मक्का बेचकर वापस शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रहा था तभी रास्ते में गांव मछखेड़ा में लगे हैंडपंप पर पानी पीने लगा था। उसी समय तीन व्यक्ति आए और बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी दौरान जेब में रखे रुपये भी जमीन पर गिर गए।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की गई। घायल होने पर बहजोई के सीएससी में उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी को तीन लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की। कोतवाल राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव मछखेड़ा निवासी लब्बू और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद