फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villager and his two daughters beaten up accused of mobile theft

मोबाइल चोरी का आरोप लगा ग्रामीण और उसकी दो बेटियों को पीटा, कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villager and his two daughters beaten up accused of mobile theft
संभल। मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने ग्रामीण और उसकी दो बेटियों को पीटा। इसमें तीनों बाप-बेटी घायल हो गए। घायलावस्था में थाने पहुंचे ग्रामीण ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर दे कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान अपनी बेटियों के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गए थे। इसी दौरान एक बेटी नजदीक में चल रहे निजी नलकूप से पानी पीने चली गई। गांव निवासी एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। जब किशोरी का पिता और बहन पहुंचे तो कई लोगों ने मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण और उसकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया और कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed