{"_id":"69e3eec4b11bf083c5075a92","slug":"village-wastewater-is-accumulating-on-the-road-due-to-a-blocked-drain-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128639-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नाला बंद होने से रास्ते में जमा हो रहा गांव का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नाला बंद होने से रास्ते में जमा हो रहा गांव का गंदा पानी
विज्ञापन
बनियाठेर। विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव रसूलपुर कैली में पानी के निकास के लिए बनाए गए नाले पर मिट्टी का ढेर लगाए जाने से नाले का पानी गांव के रास्ते पर जमा हो रहा है। इससे लोगों को पैदल निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रसूलपुर गांव में पिछले कारी समय से नाले पर मिट्टी डाले जाने से गांव का गंदा पानी रास्ते पर जमा हो रहा है, जिससे कीचड़ के बीच से होकर दो पहिया वाहन एवं पैदल निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग व नालियों की सफाई न होने समस्या विकराल होती जा रही है। बरसात में तो और भी बुरा हाल हो सकता है। भीषण गर्मी में गांव का गंदा पानी सड़क पर सम होने से संक्रामक रोगों के पनपने की भी आशंका बनी हुई है। इस बारे में ग्राम प्रधान की ओर से भी अनदेखी की जा रही है, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
लोग बोले
सफाई कर्मी न आने से गांव की सफाई व्यवस्था ठप है। नालियों में कीचड़ भरा है। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे मक्खी, मच्छर उत्पन्न होने व संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
-संजू
हमारा गांव अंबेडकर गांव के रूप में चयनित है बावजूद इसके गांव की सड़कें गड्ढायुक्त हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।नालियां गंदगी से पटी पड़ी है निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
-अशर्फी
स्कूल की बाउंड्री वाल के किनारे ऊंची घास जमी है। बदबू फैल रही है, जिसके कारण निकलना भी मुश्किल है। ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की परंतु आज तक कोई हल नहीं निकला।
-सितव सिंह
गांव में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की परंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। नालियों का पानी सड़कों पर होकर बह रहा है नालियों में घास जमीं है।बदबू फैल रही है।
-ज्योति सिंह