फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Village Janeta is burning with fever, five patients are dengue victims

बुखार से तप रहा गांव जनेटा, पांच रोगी हैं डेंगू पीड़ित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Village Janeta is burning with fever, five patients are dengue victims
चंदौसी/जनेटा। चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव जनेटा में पिछले 15 दिन से बुखार का प्रकोप जारी है। गांव में पांच रोगियों की रिपोर्ट डेंगू एनएस1 पॉजिटिव है। प्लेटलेट्स भी कम आ रही है। वायरल व टायफाइड रोगियों की भरमार है। गांव में बुखार रोगियों की संख्या 100 के पार है। गांव की सफाई व्यवस्था बदतर है। जगह.जगह नाली टूटी हैए गंदा पानी जमा है। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए न तो किसी दवाई अथवा कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नरौली सीएचसी क्षेत्र के गांव जनेटा की आबादी करीब 18 हजार हैं। गांव में बुखार पैर पसार चुका है। बुखार रोगियों की भरमार है। काफी संख्या में ऐसे मरीज हैंए जिनका उपचार चंदौसी के निजी अस्पतालों में चल रहा है। अन्य लोग गांव के ही क्लीनिकों पर अपना उपचार करा रहे हैं। जांच में वायरल बुखार के साथ साथ टायफाइड रोगी भी मिल रहे हैं। इसके साथ मरीजों प्लेटलेट्स कम आ रही है। प्लेटलेट्स कम होने पर मरीज उपचार के लिए मुरादाबाद का रूख कर रहे हैं। कई मरीज मुरादाबाद के अस्पतालों में इलाज करा कर लौटे हैं। बुखार के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

एक.एक परिवार में हैं कई कई बुखार के मरीज रू जनेटा में बुखार के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक एक परिवार में तीन. तीन चार. चार बुखार से पीड़ित हैं। पूरे.पूरे परिवार बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीण रागिब के परिवार में चार सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। अरबाज के परिवार में पांच सदस्य बुखार की चपेट में आ चुके हैं। आसिफ के परिवार में तीन, इनके अलावा अकील, अफरोज बेगम, मोहम्मद कदीम, शहादत, मोहम्मद अखलाक, शावेज, महरबान, आरिफ अली आदि बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बुखार की समस्या की जानकारी मिली है। तीन चार दिन तक गांव में कैंप लगाकर मरीजों को उपचारित किया जाएगा। रोगियों के परीक्षण के लिए स्लाइड तैयार करा कर जांच कराई जाएंगी। साथ ही फॉगिंग कार्य शुरू कराया जायेगा। उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।

डॉ विश्वास अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी नरौली
मच्छरों से बचाव के लिए पिछले सप्ताह सात दिन तक लगातार पूरे गांव में दवाई का छिड़काव कराया गया है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। अभी मात्र तीन सफाई कर्मी नियुक्त है। गांव में सफाई कर्मी बढ़ाने के लिए अधिकारियों से मांग की गई है।
आरिफ अली, ग्राम प्रधान जनेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed