{"_id":"61fc259433412d380068ba8f","slug":"village-development-officer-dies-after-being-hit-by-train-in-lucknow-sambhal-news-mbd417873460","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में ट्रेन से कटकर ग्राम विकास अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में ट्रेन से कटकर ग्राम विकास अधिकारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी मोहद्दीनपुर निवासी ग्राम विकास अधिकारी की लखनऊ में ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पर परिजन लखनऊ पहुंच गए।
खिरनी मोहद्दीनपुर गांव निवासी राजवीर सिंह पुत्र चंद्रपाल यादव ग्राम विकास अधिकारी थे। वह जनपद संभल के रजपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदू नगला पर तैनाते थे। लगभग दो माह पूर्व कोरोना संक्रमित होने की वजह से वह अवकाश पर चल रहे थे। राजवीर सिंह के पिता चंद्रपाल सिंह ने बताया की बुधवार को राजवीर सिंह विभागीय कार्य से जाने की बात कहकर लखनऊ गए थे। बताया कि शाम को फोन करने पर संपर्क नहीं हो पाया।
गुरुवार की सुबह लखनऊ जीआरपी से फोन आया कि राजवीर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। उसकी जेब में एक अस्पताल की पर्ची मिली थी। जिससे उसकी पहचान हुई। इसके अलावा कोई भी सामान उसकी जेब में नहीं था। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वहां जाकर उन्होंने अपने बेटे की पहचान की तथा पुलिस ने मृतक के पिता चंद्रपाल से तहरीर ली है। घटना थाना चारबाग क्षेत्र की है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजन शव को लेकर वहां से चल दिए। पिता चंद्रपाल ने बताया कि वह दो माह के अवकाश पर थे। उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व बृजेश देवी से हुई थी, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
राजवीर सिंह की तबीयत सही नहीं चल रही थी। इसलिए दो महीने से अवकाश पर थे। गुरुवार को मौत होने की जानकारी मिली है। अब कैसे मौत हुई इसकी जानकारी नहीं है।
राजेश चौधरी, खंड विकास अधिकारी, रजपुरा ब्लॉक