फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stray bull kills a goat; video goes viral

Sambhal News: छुट्टा सांड़ ने बकरी को मार डाला, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Stray bull kills a goat; video goes viral
गवां। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के सिंघौली कल्लू गांव में एक हिंसक छुट्टा सांड़ ने चर रही बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार शाम गांव के नजदीक बकरी चर रही थी, तभी वहां घूम रहा सांड़ अचानक आक्रामक हो गया। सांड़ ने बकरी पर टूटकर हमला किया और उसे अपने सींगों पर उठाकर बार-बार पटका। खेत में पटख-पटख कर उसने बकरी को मार डाला। वायरल वीडियो में सांड को बकरी को हवा में उछालते और लगातार हमला करते साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड पिछले कई दिनों से हिंसक हो चुका है। वह न सिर्फ जानवरों पर, बल्कि लोगों पर भी हमला करने के लिए दौड़ता है। इससे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण बच्चों को अकेले खेतों की ओर भेजने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। ये पशु खेतों में फसल बर्बाद करने के साथ-साथ अब जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से इस हिंसक सांड को जल्द पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में घूम रहे अन्य छुट्टा पशुओं के लिए भी स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed