फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Village Basita is in the grip of fever, about 100 people fall ill, one woman dies

Sambhal News: गांव बसीटा बुखार की चपेट में, करीब 100 लोग बीमार, एक महिला की मौत

Tue, 12 Sep 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Village Basita is in the grip of fever, about 100 people fall ill, one woman dies
जुनावई। अब बुखार क्षेत्र के गांव बसीटा में फैल गया है। 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव निवासी महिला शकुंतला (45) की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार से मौत पर ग्रामीण दहशत में है। अन्य बीमार लोगों को उपचार स्थानीय निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के गांव बसीटा निवासी शकुंतला देवी को दो दिनों से बुखार आया था। उसे उपचार के लिए गुन्नौर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने वहां भी एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान शकुंतला देवी की प्लेटलेट्स कम हो हो गई। सोमवार की दोपहर को उनकी मौत हो गई। शकुंतला देवी की मौत होने से बुखार से पीड़ितों का गांव में दहशत का माहौल बना हुआ। मृतक शकुंतला के पति जगदीश भी बुखार के चपेट में आ गए हैं। उनके भाई अशोक कुमार के सात माह के बेटे टीटू को बुखार आने पर संभल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार में वीपाल की 16 वर्षीय बेटी सीमा भी बुखार की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी मदनलाल 45वर्ष, सोनपाल 45 वर्ष, वीरेश की दो वर्षीय बेटी दुर्गा, रामब्रिज की पत्नी संतोष 30 वर्ष बुखार की चपेट में आने से कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। इनके गांव में बुखार से 100 से अधिक लोग पीड़ित है। गंभीर बीमार करीब दस लोगों को गुन्नौर, बबराला व अन्य स्थानों पर उपचार चला है। अन्य लोगों गांव व आसपास में ही दवाई ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed