{"_id":"67536141f0b81d18c609a894","slug":"vigilance-is-maintained-raf-personnel-are-also-deployed-along-with-police-and-pac-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117146-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चौकसी बरकार, पुलिस व पीएसी के साथ आरएएफ के जवान भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चौकसी बरकार, पुलिस व पीएसी के साथ आरएएफ के जवान भी तैनात
Sat, 07 Dec 2024 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
संभल।
बवाल के बाद से शहर में पूरी तरह शांति बहाली हो गई है। लेकिन, पुलिस-प्रशासन एहतियाती तौर पर चौकसी बरत रहे है। पुलिस के साथ पीएसी, आरएएफ और आरआरएफ के जवान तैनात हैं। यह जवान मुख्य स्थानों पर तैनात हैं। मंडल के सभी जिलों से फोर्स को भी संभल लगाया गया है।
24 नवंबर को हुए बवाल के बाद जिले के कारोबार प्रभावित हो गए थे। जनजीवन बेपटरी हो गया था। पुलिस प्रशासन की ओर से शांति बहाली के लिए कदम उठाए गए। इसके बाद अब बाजार भी नियमित समय तक खुल रहा है। लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तरह दिख रही है। जिन इलाके में बवाल हुआ है वहां दिन में ही चहलकदमी नजर आती है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आठ कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी आरआरएफ की शहर में सुरक्षा व्यवस्था के चलते लगाई गई है। इसके अलावा मुरादाबाद रेंज के जिला मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर से फोर्स जो आई है उनको तैनात किया गया है। जिले के अलग अलग थानाें से भी फोर्स को लगाया है। यह सभी फोर्स प्रमुख स्थानों पर लगी है। एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। शहर का माहौल शांतिपूर्ण है।