लंका दहन की लीला देख उत्साहित हुए दर्शक
सार
नगर पालिका मैदान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया।सोमवार को आयोजित रामलीला के मंचन में दर्शाया गया कि जब श्रीराम की सेना समुद्र किनारे पहुंचती है तो प्रभु श्रीराम हनुमान जी को रावण के लिए चेतावनी देने और सीता का हाल जानने के लिए भेजते हैं। अशोक वाटिका में हनुमान जी ने माता सीता से मिल श्रीराम का संदेश दिया। इस दौरान विष्णु सरन रस्तोगी, डॉ. नीरज गुप्ता, जिला प्रचारक आशुतोष, संजय गुप्ता पोली, लक्षित सिंघल, अनुराग गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Viewers were excited to see the Leela of Lanka Dahan
- फोटो : SAMBHAL