फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   video viral of revenue employee take bribr in sambhal

रुपयों का लेनदेन कर रहे दो राजस्व निरीक्षकों का वीडियो वायरल, जवाब तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
video viral of revenue employee take bribr in sambhal
संभल। तहसील परिसर में दो राजस्व निरीक्षकों का रुपये लेन-देन का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। उन्होंने लेन-देन कर रहे दोनों राजस्व निरीक्षकों और एक लेखपाल को कार्यभार मुक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही जांच अधिकारी तहसीलदार को बनाया है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो अवैध लेन-देन का बताया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में तहसील स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा को कुछ रुपये असमोली के मनोटा क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक चमन प्रकाश दे रहे हैं। वहीं साथ में गांव भवानीपुर में तैनात लेखपाल जयसिंह दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जो आवाज आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि बिना लेनदेन के कोई काम नहीं होता है।
विज्ञापन

उसके बाद सभी हंसने लगते हैं। बाद में एक आवाज आती है कि यह दोनों परवाने कल मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो की जानकारी उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को हुई तो उन्होंने राजस्व निरीक्षकों से जानकारी की साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें 24 घंटे का समय दिया गया है। इस मामले में जांच अधिकारी तहसीलदार करम सिंह चौहान को बनाया गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया है कि तहसील कार्यालय में दो राजस्व निरीक्षक लेन-देन कर रहे हैं। जो संदिग्ध मालूम होता है। वहां एक लेखपाल भी मौजूद है। तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी को भी मामले से अवगत करा दिया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed