फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video of supporters of BSP candidate making noise in front of SP candidate's car goes viral

सपा प्रत्याशी की गाड़ी के सामने बसपा प्रत्याशी के समर्थकों का शोर मचाने का वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Video of supporters of BSP candidate making noise in front of SP candidate's car goes viral
संभल। विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही प्रत्याशियों के समर्थक भी खुलकर मैदान में आ गए हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बसपा प्रत्याशी के कुछ समर्थक सपा प्रत्याशी के गुजरने के दौरान बसपा प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को वायरल हुआ वीडियो सरायतरीन के मोहल्ला हौज कटोरा में रविवार की रात संभल विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी इकबाल महमूद के जनसंपर्क के समय का बताया जा रहा है। वीडियो में सपा की गाड़ी के मोहल्ला हौज कटोरा पहुंचने पर बसपा प्रत्याशी के समर्थक अपनी पार्टी के झंडे दिखाते हुए और शोर मचाते, नारे लगाते नजर आ रहे हैं। सपा प्रत्याशी ने कहा कि कुछ युवक थे जो नारेबाजी कर रहे थे। हम जनसंपर्क के लिए निकले हुए थे। जो हुआ यह चुनाव के दौरान नहीं होना चाहिए। बसपा प्रत्याशी से इस बारे में उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed