फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vehicles will speed up on Ganga Expressway, construction of overbridge will provide relief from traffic jam

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार भरेंगे वाहन, ओवरब्रिज निर्माण दिलाएगा जाम से राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will speed up on Ganga Expressway, construction of overbridge will provide relief from traffic jam
संभल/चंदौसी।
विज्ञापन

साल 2025 जिले में कई उम्मीदों को पूरा करेगा। साल दर साल तरक्की की इबारत लिख रहा अमरोहा इस साल और रफ्तार पकड़ेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने से प्रयागराज और दिल्ली का सफर आसान होगा तो वहीं चंदौसी में ओवरब्रिज बनने से जाम से राहत मिलेगी। पीएसी बटालियन के लिए भी जमीन खरीदी जाएगी, जिससे किसानों की खातों में करोड़ों रुपये पहुंचेगा। नए साल में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई सौगात मिलने की उम्मीद है।
प्रयागराज और दिल्ली का सफर होगा आसान
मेरठ से प्रयागराज के लिए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का 38 किलोमीटर हिस्सा संभल जिले से होकर गुजर रहा है। इस वर्ष गंगा एक्सप्रेस-वे का भी कार्य जिले में पूरा हो जाएगा और इस पर वाहन सरपट दौड़ेंगे। प्रयागराज और दिल्ली के लिए सफर आसान होगा। इसके पूरा होने के लिए जनवरी 2025 तक की अवधि तय की गई थी। काम लगभग पूरा है। जितने हिस्से में कार्य बाकी है, उसके जनवरी में तो पूरा होने की उम्मीद कम है। हालांकि, 2025 में गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के रफ्तार भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चंदौसी सीएचसी में मिलेगी ट्रॉमा सेंटर की सुविधा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) को बनाने का काम दिसंबर माह में शुरू हो गया है। जल्द ही इसमें ट्रामा सेंटर जैसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। मरीजों को मुरादाबाद और अलीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसे करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। आम लोगों को यह सौगात भी इसी वर्ष मिलेगी। इसमें ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

240 हेक्टेयर में बनेगा औद्योगिक गलियारा

खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला के नजदीक 240 हेक्टेयर जमीन में औद्योगिक गलियारा बनना है। इसके लिए जमीन क्रय की गई है। अब इस वर्ष में कारोबारियों को जमीन का आवंटन होना है। जिससे औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो सकें। इससे जिले में विकास का पहिया तेजी से दौड़ सकेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। आईआईए की ओर से इसके लिए प्रस्ताव देने शुरू भी कर दिए हैं। यह औद्योगिक गलियारा यूपीडा द्वारा बनाया जा रहा है।
जिला पुस्तकालय की सौगात मिलेगी

जिले में एक भी पुस्तकालय नहीं है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने राजकीय जिला पुस्तकालय के लिए चंदौसी के गांव गुमथल में जमीन चिह्नित कराई है। यह जमीन राजकीय जिला पुस्तकालय के नाम से दर्ज की जा चुकी है। इसी वर्ष पुस्तकालय की सौगात भी युवाओं को मिलेगी। मेधावियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा। इसकी सौगात जल्द मिले इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
2025 में बदला नजर आएगा चंदाैसी का रेलवे स्टेशन

अमृत भारत योजना के तहत चंदाैसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, लॉज, फुटओवरब्रिज, स्वचलित सीढ़ी, प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, स्टेशन के फ्रंट का विकास और सौंदर्यीकरण का काम होना प्रस्तावित है। अभी तक गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था सब डिवीजन के एडीईएन के निर्देशन में काम कर रही थी। लेकिन, अब रेलवे ने जिम्मेदारी गति शक्ति इकाई को दी है। जिससे की प्रस्तावित कामों को जल्द पूरा कर लिया जाए। नए साल में स्टेशन का फ्रंट भी बदला नजर आएगा।

चंदौसी के लोगों को मिलेगी जाम से निजात

चंदौसी मंडी समिति डबल फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज (आरओबी) के सब स्ट्रेक्चर का काम पूरा हो गया। अब सुपर स्ट्रेक्चर का काम शुरू किया गया है। अगर कोई रुकावट नहीं आई तो वर्ष 2025 में आरओबी पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed