फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vehicle drivers are troubled due to lack of Transport Nagar

Sambhal News: ट्रांसपोर्टनगर न होने से वाहन चालक परेशान

Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Vehicle drivers are troubled due to lack of Transport Nagar
संभल। शहर में ट्रांसपोर्टनगर न होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाहर से आने वाले चालको को भी सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लगातार मांग के बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

संभल से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मुंबई, अहमदाबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कलकत्ता, असम, कर्नाटक आदि के लिए आलू, मक्का, बाजरा, गेहूं के अलावा आम और सब्जियां भेजी जाती हैं। दूसरे शहरों से गल्ला आदि आता भी है। शहर में करीब 5000 वाहन हैं। इनमें ट्रक, डीसीएम, टाटा मैजिक आदि वाहन हैं। ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़े लोगों का कहना है कि पूर्व में अधिकारियों ने चंदौसी मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन देखी थी, लेकिन बाद में योजना ठंडे बस्ते में डाल दी। इस मामले में अधिकारियों को गंभीरता दिखाते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित कराना चाहिए, जिससे कारोबार बढ़ेगा और शहर की तरक्की होगी।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर बोले, सिर्फ हो जाए ट्रांसपोर्ट नगर की घोषणा
ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि अगर प्रशासन और विभाग की ओर से जमीन की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है तो सिर्फ किसी भी मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर की घोषणा कर दी जाएगी। वहां सभी ट्रांसपोर्टर ही जमीन खरीद लेंगे। उसी में दुकानें तैयार करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले ट्रांसपोर्टर
-ट्रांसपोर्ट नगर की मांग करीब 30 साल से उठ रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। अधिकारी अगर किसी भी मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर की घोषणा कर दें तो ट्रांसपोर्टर्स वहां दुकानें तैयार करा लेंगे। वाहन वहां खड़े किए जाएंगे तो दिक्कत खत्म हो जाएगी। -अरशद हुसैन, ट्रांसपोर्टर
-यहां से कई प्रदेशों के लिए वाहनों से गल्ला व सब्जी आदि भेजने का काम किया जाता है। परिवहन विभाग को टैक्स भी अदा किया जा रहा है, लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित कराने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर की बेहद जरूरत है। इसके बनने से बड़ी सहूलियत मिलेगी। -मोहम्मद जैब, ट्रांसपोर्टर
-करीब 35 साल से ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़े हैं। लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा किए जाने से कार्रवाई भी हो जाती है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होने से समस्या नहीं होगी। -मोहम्मद सलीम, ट्रांसपोर्टर
-ट्रांसपोर्ट नगर बनने से ट्रांसपोर्टरों को बड़ी सहूलियत होगी। वाहनों को इधर-उधर खड़ा नहीं करना पड़ेगा। निश्चित स्थान पर वाहन खड़े होंगे तो दिक्कत नहीं रहेगी। ट्रांसपोर्ट नगर बनने से सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। -मोहम्मद रिजवान, ट्रांसपोर्टर


-संभल में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित कराने के लिए जगह की तलाश जारी है। अभी निर्णय नहीं हुआ है कि ट्रांसपोर्ट नगर कहां ठीक रहेगा। -अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed