{"_id":"678211b28d875d54d20b4cf1","slug":"vehicle-collided-with-bike-father-died-son-injured-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118198-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पिता की मौत, बेटा घायल
Sat, 11 Jan 2025 04:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
गवां।
गवां-बबराला मार्ग पर गांव केसरपुर के निकट गांव भीकमपुर जैनी निवासी दुर्जन सिंह (62) और उनके बेटे वीरेश (24) की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दुर्जन सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी निवासी दुर्जन सिंह और उनका बेटा वीरेश शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब गवां से बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही गवां-बबराला मार्ग पर गांव केसरपुर के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे दुर्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहा उनका बेटा वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल वीरेश को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने दुर्जन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण