फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vegetable seller murdered by slitting his throat with a knife

Sambhal News: चाकू से गला रेतकर सब्जी विक्रेता की हत्या

Fri, 04 Oct 2024 05:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller murdered by slitting his throat with a knife
बनियाठेर (संभल)। गांव कादलपुर कुकैटा के सब्जी विक्रेता जसवंत दिवाकर (28) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव गांव से 50 मीटर दूर धान के खेत में पड़ा मिला। गर्दन पर बायीं ओर चाकू से काटने और पीठ पर घसीटने के निशान हैं। गले में शर्ट का फंदा भी लिपटा हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव कादलपुर कुकैटा निवासी जसवंत दिवाकर ठेली पर गांव- गांव सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के अनुसार जसवंत बुधवार शाम छह बजे सब्जी बेचकर घर लौटा था। इसके बाद कपड़े बदले और बिना कुछ बताए घर से चला गया। रात आठ बजे पत्नी तुलसी ने उसे फोन किया तो नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद जसवंत का भाई प्रभात उसे तलाशने गांव में गया। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। रातभर परिजन आसपास के गांव और रिश्तेदारों से उसके बारे में जानकारी करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह उसका लहूलुहान शव गांव से 50 मीटर दूर धान के खेत में पड़ा मिला। बायीं ओर गर्दन चाकू से रेती हुई थी। खेत स्वामी महेश सुबह अपने खेत की ओर गया तब उसने पुआल से ढका हुआ शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। फॉरेंसिक और डॉग स्काॅवायड की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। एसपी कृष्ण कुमार ने मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी की। युवक के पिता रामसेवक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिस खेत में जसवंत का शव मिला, उससे बीस कदम दूर गजेंद्र के खेत में उसकी चप्पल और एक चाकू मिला है। यहीं खून के निशान मिले हैं। संभवत: इसी खेत में चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव घसीटकर दूसरे खेत मेें फेंका गया होगा। उसके पीठ पर घसीटने के निशान भी थे। गले में शर्ट का फंदा भी लिपटा हुआ था।
विज्ञापन

जसवंत की शादी करीब दस महीने पहले बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के अंतर्गत मन्नूनगर गांव की तुलसी से हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है। वह चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मुख्य रूप से उसी पर परिवार की जिम्मेदारी थी। घटना से यहां परिवार के लोग गमगीन हैं। वहीं मां पार्वती और पत्नी तुलसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से महिला के कपड़े और चुनरी मिली है। इसके अलावा एक लॉकेट भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कहीं युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में तो नहीं हुई है। युवक सिर्फ हाफ नेकर पहने हुए था। उसकी शर्ट उतरी हुई थी, उसी से गले में फंदा लगा मिला है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक किसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में होगा। उसी समय हत्या की गई होगी। पुलिस ने युवक के मोबाइल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed