फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vegetable-laden pickup and canter collide in fog, two injured

Sambhal News: कोहरे में सब्जी से भरी पिकअप और कैंटर की भिड़ंत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetable-laden pickup and canter collide in fog, two injured
बनियाठेर(संभल)। क्षेत्र के मुरादाबाद हाईवे पर दाल मिल पुलिया के पास शुक्रवार सुबह सब्जी से भरी पिकअप और कैंटर की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप का चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कोहरे के चलते दोनों वाहन आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मुरादाबाद हाईवे पर दाल मिल पुलिया के पास सब्जी से भरी पिकअप और चंदौसी की तरफ से आ रहे कैंटर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप का चालक नेकपाल निवासी कस्बा धनारी और हेल्पर अजय निवासी गांव विजुआ नगला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर पिकअप में फंसे चालक और हेल्पर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

आरोप है कि पिकअप से टक्कर से पहले कैंटर ने हाईवे पर बहजोई के कुम्हारान मोहल्ला निवासी अतुल कुमार की बाइक को भी टक्कर मारी थी, जिसमें वह घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया और घायलों को सीएचसी चंदौसी में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बचाव कार्य तेज करते हुए दोनों वाहनों को रास्ते से हटा कर कब्जे में ले लिया गया है। अभी किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed