फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   VDOs wear black bands to protest online attendance

Sambhal News: वीडीओ ने काली पट्टी बांध कर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
VDOs wear black bands to protest online attendance
चंदौसी में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्राम पंचायत सचिव - संवाद
चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर-विभागीय कार्यों के बढ़ते बोझ के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करते हुए विरोध प्रकट किया और चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने बीडीओ ज्योत्सना त्रिपाठी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि विभागीय व्यवस्था से बाहर के कार्यों का दबाव लगातार ग्राम विकास अधिकारियों पर बढ़ रहा है, जिससे नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि विरोध स्वरूप सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से वे स्वयं को अलग कर लेंगे। साथ ही, 10 दिसंबर से कोई भी सचिव अपने निजी वाहन का उपयोग शासकीय कार्यों के लिए नहीं करेगा। इसके बाद भी मांगें अनसुनी रहीं तो 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने-अपने डोंगल ब्लॉक कार्यालय में जमा कर देंगे, जिससे ऑनलाइन कार्य बाधित हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव मनोज कुमार, सिद्धार्थ पाराशर, सत्येंद्र यादव, रामबाबू यादव, ओमवीर सिंह, सुखबीर पाल, राजकुमार, विपुल चौधरी, प्रेम पाल सिंह, उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed