{"_id":"61ce0cf5bcb77750a47d8f56","slug":"valuables-stolen-from-the-house-of-two-brothers-in-sainjna-village-sambhal-news-mbd4144472126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंजना गांव में दो भाइयों के घर से कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंजना गांव में दो भाइयों के घर से कीमती सामान चोरी
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सैंजना में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो भाइयों के घरों को खंगाला। चोर नकदी व जेवर समेटकर ले गए। चोरी की वारदातों से गांव में हड़कंप मच गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है। जिससे वारदातें बढ़ रही हैं।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी निजामुद्दीन अली के पोते का अकीका हुआ था। निजामुद्दीन ने बताया कि उनकी बेटी तरन्नुम भी अपने परिवार के साथ शामिल होने आई थी। कार्यक्रम के बाद अपने सोने चांदी के जेवर उतारकर बैग में रख दिए थे। मंगलवार की देर रात को चोर किसी तरह घर में दाखिल हो गए। चोर सोने-चांदी के जेवर से भरे बैग को ले गए। इसमें ढाई सौ ग्राम चांदी की पायल, सोने के एक जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी, पेंडल और कानों की बाली सहित नौ हजार रुपये थे। सुबह करीब चार बजे पशुओं को चारा डालने उठे तो सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक 1.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दूसरी चोरी की घटना निजामुद्दीन के छोटे भाई मुबारक अली के घर पर हुई। मुबारक अली ने बताया कि सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने बताया कि गांव सैंजना में चोरी का प्रयास किया गया था। परिजनों के जाग होने पर चोर मौके से भाग गए थे। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। अगर पीड़ित के द्वारा तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।