Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   uttarakhand tehri bus accident chandausi two friends vicky rohit died

यूपी: सोमवार रात घर से निकले, मंगलवार सुबह आई मौत की खबर; उत्तराखंड बस हादसे में दो दोस्तों की गई जान

Tue, 17 Nov 2026 10:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 10:07 PM IST
सार

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार तड़के जोशीमठ जा रही बस 120 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चंदौसी के दो दोस्तों विक्की और रोहित की मौत हो गई। दोनों सोमवार रात घर से घूमने निकले थे। रोहित के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम है।

विज्ञापन
uttarakhand tehri bus accident chandausi two friends vicky rohit died
टिहरी बस हादसे में विक्की और रोहित की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंसी-खुशी घूमने निकले दो दोस्तों का सफर मौत के सफर में बदल गया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-7) पर मंगलवार भोर में जोशीमठ विश्वनाथ सेवा समिति की बस अनियंत्रित होकर करीब 120 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस गूलर नदी में गिरी। हादसे में करीब दर्जनभर लोगों की मौत हो गई, जिनमें यूपी के चंदौसी के दो युवक भी शामिल हैं। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास हालत में ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

हरिद्वार गए थे घूमने
मृतकों की पहचान चंदौसी की पावर हाउस कॉलोनी निवासी विक्की पुत्र सेवाराम (37) एवं रोहित कश्यप पुत्र हरीराम (35) के रूप में हुई है। दोनों युवक घूमने के उद्देश्य से हरिद्वार पहुंचे थे। वहां से वे जोशीमठ विश्वनाथ सेवा समिति की बस में सवार होकर जोशीमठ के लिए रवाना हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को श्रीनगर जाना था
रोहित के पिता हरीराम ने बताया कि दोनों युवक सोमवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे। चंदौसी से ट्रेन द्वारा हरिद्वार गए थे। वहां से उन्हें उत्तराखंड के श्रीनगर जाना था। इसके लिए वे मंगलवार सुबह करीब सवा तीन बजे बस में बैठे। इसी दौरान मुनि की रेती थाना क्षेत्र के पास भोर में बस खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन

बस में सवार थे 34 लोग
बताया जाता है कि बस में 34 लोग सवार थे। हादसे में विक्की और रोहित की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घरों में कोहराम मच गया। दोनों युवक शादी-बरातों में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। मृतक रोहित की मां रेनू और पत्नी रेशू का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटी व एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। विक्की अविवाहित था। परिवार में मां गनवति, बड़ा भाई गुलाब सिंह और एक शादीशुदा बहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed