{"_id":"659afd4e6fd4474f8f024727","slug":"uttar-pradesh-captured-the-trophy-by-defeating-delhi-in-netball-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-6197-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नेटबॉल में दिल्ली को हराकर उत्तर प्रदेश ने किया ट्राॅफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नेटबॉल में दिल्ली को हराकर उत्तर प्रदेश ने किया ट्राॅफी पर कब्जा
Mon, 08 Jan 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
बबराला (संभल)। डीएवी फर्टिलाइजर स्कूल में रविवार को डीएवी स्कूल ग्रुप की दो दिवसीय नेटबॉल व हैंडबॉल का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिन अंडर- 19 श्रेणी में दिल्ली को हराकर उत्तर प्रदेश ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में 15 राज्यों से 40 टीमें पहुंची। जिनमें डीएवी विद्यालयों के लगभग 500 छात्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को पहुंचे। पहले दिन हैंडबॉल के अंडर-14 वर्ग में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश और झारखंड ने दिल्ली को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश ने मध्य प्रदेश और दिल्ली ने राजस्थान को हराया। अंडर 19 वर्ग में बिहार ने हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली ने उत्तराखंड, हरियाणा ने गुजरात और महाराष्ट्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
नेटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में चंडीगढ़ ने दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वही उत्तर प्रदेश की टीम सेमीफाइनल में बाई मिलने पर सीधे फाइनल में पहुंच गई। अब खिताब के लिए अंतिम मुकाबला चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के मध्य होगा। अंडर -19 वर्ग में के नेटबॉल का फाइनल उत्तर प्रदेश व दिल्ली के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने दिल्ली को शिकस्त देकर ट्राॅफी अपने नाम की। इस दौरान प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत, सुरेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, प्रदीप मिश्रा, एसडीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुमित यादव आदि रहे।