{"_id":"672941f56037d0213003efb4","slug":"use-of-artificial-intelligence-will-be-effective-in-implementation-of-nep-sambhal-news-c-204-1-chn1002-114822-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एनईपी के क्रियान्वयन में प्रभावी होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एनईपी के क्रियान्वयन में प्रभावी होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग
Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। निपुण भारत मिशन के तहत एनईपी 2020 के मानकों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सोमवार को समाज विकास संस्थान आगरा के द्वारा गूगल मीट पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन ''आईसीटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वर्तमान शिक्षा में योगदान'' पर आधारित कार्यशाला की गई। जिसमें प्रदेश के 31 जनपदों से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 80 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में जनेटा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका व संभल से स्टेट आईसीटी विजेता राखी अग्रवाल समेत जनपद रायबरेली से विनीत श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षिका राखी अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला के महत्व और विद्यालयों में आईसीटी आधारित गतिविधियों के प्रयोग पर आधारित अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। मुख्य अतिथि उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद से एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उज्बेकिस्तान सरकार के सलाहकार डॉ. दानिश अथर, अध्यापक रविकांत द्विवेदी, इंजीनियरिंग कॉलेज आगरा के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतीक सक्सेना, जवाहर नवोदय विद्यालय फिरोजाबाद के प्रवक्ता डॉ. बलवंत राज भदावर रहे। साथ ही डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, उप मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बुद्ध प्रिय, बीएसए अलका शर्मा ने सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।