फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   urea crisis in sambhal

नरौली में दो किसानों के नाम पर दुकानदार कर दिया 2959 बोरे यूरिया अवैध वितरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
urea crisis in sambhal
बनियाठेर। क्षेत्र के कस्बा नरौली में शनिवार वाली बाजार के नजदीक स्थित ओम एजेंसी नरौली के द्वारा दो किसानों के नाम पर चार माह में 2959 बोरे यूरिया का अवैध वितरण कर दिया। शासन के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान संचालक उमेश शर्मा के विरुद्ध अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी है तथा जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला शासन स्तर पर पीओएस मशीन के जरिये पकड़ में आया है।
विज्ञापन

कस्बा नरौली में ओम एजेंसी खाद बेचने का कार्य करती है। किसानों को यूरिया आधार कार्ड और पीओएस मशीन के जरिये वितरित किया जा रहा है। नरौली की यह एजेंसी जिले में अधिक यूरिया क्रय करने वालों की श्रेणी में आती है। इस मामले में कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश एवं अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने 11 अगस्त को उनका सत्यापन करने के निर्देश दिये थे। पोर्टल पर प्राप्त सूची के मुताबिक ओम एजेंसी ने एक अप्रैल 2020 से 31 जुलाई 2020 तक नरौली के ही किसान रामकुमार एवं रामगोपाल को क्रमश: 2188 एवं 771 बैग यूरिया के विक्रय कर दिये।
विज्ञापन

किसी भी किसान को यूरिया खाद की इतनी अधिक मात्रा में विक्रय करने पर एजेंसी संदेह के घेरे में आ गई। जिला कृषि अधिकारी की प्रारंभिक जांच में यूरिया की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण का मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी संभल नरेंद्र प्रताप सिंह ने थाना बनियाठेर में लिखित रूप में तहरीर दी। पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर खाद दुकान संचालक उमेश शर्मा के खिलाफ किसानों का शोषण, यूरिया का अवैध भंडारण, कालाबाजारी करने के तहत उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किसान को इतनी अधिक मात्रा में यूरिया की आवश्यकता नहीं होती। पीओएस मशीन से वितरण के चलते पूरा डाटा पोर्टल पर दर्ज है। इस कारण वह आसानी से पकड़ में आ गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई तथा जांच की जा रही है। कुछ अन्य दुकानदारों की भी जांच चल रही है।
नरेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed