फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Upset with the expulsion action taken against Acharya Pramod Krishnam, more than 100 Congressmen resigned

Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ हुई निष्कासन की कार्रवाई से खफा 100 से ज्यादा कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफा

Tue, 13 Feb 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 13 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Upset with the expulsion action taken against Acharya Pramod Krishnam, more than 100 Congressmen resigned
संभल। आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ हुई निष्कासन की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को श्री कल्कि धाम में मुरादाबाद निवासी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री धीरज काछल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यदता से इस्तीफा देने की जानकारी सार्वजनिक की। उनके अलावा 100 से ज्यादा पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भी इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में दिया गया है। पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री ने अपने इस्तीफे में कहा है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम का निष्कासन सनातन धर्म और हिंदू समाज का घोर अपमान है। यह निंदनीय है और कांग्रेस का पतन की ओर जाने के लिए एक और बड़ा कदम है। इसलिए वह और उनके मुरादाबाद जिले के साथी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं बातचीत में उन्होंने बताया कि आचार्य जिस तरफ जाएंगे वहां उनके साथ जाएंगे। पत्र में पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के भी नाम शामिल हैं। वहीं जब इस बारे में आचार्य प्रमोद कृष्णम से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मेरे साथी कार्रवाई से आहत हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed