फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Upset over not getting a job a man hanged himself in Sambhal

बेरोजगारी बनी मौत का फंदा: काम न मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, दोस्त से मिल जाते 200 रुपये तो जिंदा होता हुकम

Mon, 22 May 2023 07:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 May 2023 07:45 PM IST
सार

पिता राजाराम ने बताया कि उनका बेटा डीसीएम शुगर मिल की कैंटीन में काम करता था। शुगर मिल का पेराई सत्र बंद होने पर कैंटीन बंद हो गई और वह घर वापस चला गया था। जिसके बाद में लगातार काम की तलाश कर रहा था। 

विज्ञापन
Upset over not getting a job a man hanged himself in Sambhal
मौके पर लगी गांव वालों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल स्थित बबराला में आईटीआई कॉलेज के पीछे पेड़ पर बदायूं के थाना सहसवान गांव परसोना निवासी हुकम सिंह (27) का शव फंदे पर लटका मिला। पिता राजाराम ने बताया कि उनका बेटा काम न मिलने की वजह से परेशान था। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे लोगों ने बबराला में आईटीआई के पीछे बबूल के पेड़ पर एक युवक के शव को लटके देखा। आसपास भीड़ लग गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ में शामिल भुवनेश नाम के युवक ने मृतक को पहचान लिया और फोन करके उसके दोस्त राजापुर का घेर निवासी रिंकू को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसका दोस्त बबराला में पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ। मौके पर पहुंचे रिंकू ने मृतक की शिनाख्त हुकम सिंह (27) निवासी गांव परसोना थाना सहसवान जिला बदायूं के रूप में की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता राजाराम व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

पिता राजाराम ने बताया कि उनका बेटा डीसीएम शुगर मिल की कैंटीन में काम करता था। शुगर मिल का पेराई सत्र बंद होने पर कैंटीन बंद हो गई और वह घर वापस चला गया था। जिसके बाद में लगातार काम की तलाश कर रहा था। कुछ समय बाद वह बहजोई में एक होटल में रोटी बनाने का काम करने लगा। वहां से भी घर चला गया था। पिछले 10 दिनों से लगातार काम की तलाश कर रहा था। लेकिन उसे कहीं भी काम नहीं मिला। 

सोमवार की सुबह वह अपने घर से गंगा स्नान करने की बात कह कर निकल आया। इसके बाद उसकी मौत की खबर मिली। सूचना पर सीओ आलोक सिद्धू, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

दोस्त रिंकू को फोन करके मांगे थे दो सौ रुपये
मृतक के दोस्त रिंकू ने बताया कि वह भी डीसीएम शुगर मिल की कैंटीन में उसके साथ काम करता था। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे उसने फोन करके दौ रुपये मांगे थे। कहा था कि उसे जरुरत है और उसके फोन-पे में ऑनलाइन पैसे भेज दे। रिंकू ने कहा था कि वह उसके घर आ जाए और पैसे ले ले। उसके फोन-पे में रुपये नहीं है। रिंकू ने बताया कि मुझे यह बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि वह आत्मघाती कदम उठा लेगा। मुझे जरा भी एहसास होता, तो मैं स्वयं उसके पास बबराला पहुंच जाता। 

युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। परिजन भी मौके पर आए गए थे, परिजनों के मुताबिक युवक काम न मिलने की वजह से परेशान था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed