{"_id":"68cc6e68bc3805246e0aa694","slug":"uproar-over-information-of-a-woman-with-a-young-man-in-a-government-residence-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123092-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सरकारी आवास में युवक के साथ महिला होने की सूचना पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सरकारी आवास में युवक के साथ महिला होने की सूचना पर हंगामा
Fri, 19 Sep 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी तहसील में सरकारी आवास में महिला व पुरुष के होने की सूचना पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : स्रोत कार्डियोलोजी
चंदौसी (संभल)। तहसील परिसर स्थित एक बाबू के सरकारी आवास में बृहस्पतिवार को एक युवक के साथ महिला होने की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तहसील प्रशासन को जानकारी दी और कमरा खुलवाकर एक महिला को अपने साथ ले गई। महिला से पूछताछ की जा रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे तहसील परिसर स्थित एक बाबू के सरकारी आवास में एक युवक के साथ महिला के जाने की सूचना लेखपालों ने उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों ने आवास पर ताला लगवा दिया। जानकारी होने पर दोपहर में करीब दो बजे अधिवक्ताओं जुट गए। सूचना पर हिंदू संगठन के कौशल किशोर वंदेमातरम् और राजकुमार ठाकरे भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि यह आवास दूसरे समुदाय का बाबू है और आवास पर आए दिन हिंदू लड़की व महिलाओं को लाया जाता है। एकत्र भीड़ ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वकीलों ने हटने से इन्कार कर दिया। शाम पांच बजे पुलिस ने आवास का ताला खुलवाया और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
कमरे की दीवार पर लिखा था सरकारी ओयो
बाबू के सरकारी आवास में एक युवक के साथ महिला के होने की सूचना पर जुटे अधिवक्ता और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को कहना है कि बाबू दूसरे समुदाय है। बाबू के आवास की दीवार पर भी सरकारी ओयो लिखा था। कहा कि यहां पर आए दिन महिलाओं को लाया जाता है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वर्जन:
महिला अपने एक साथी के साथ दवा लेने आयी थी और साथी के साथ यहां आ गई। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही कमरे की दीवार आपत्तिजनक लिखा हुआ मिला है। इसके बारे में जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। -आशुतोष तिवारी, एसडीएम चंदौसी