फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar over death of mother and child after delivery, allegations of wrong treatment

Sambhal News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, गलत उपचार का लगाया आरोप

Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of mother and child after delivery, allegations of wrong treatment
चंदौसी (संभल)। नगर के मुंसिफ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को प्रसव के जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव राज डपौली निवासी राजीव कुमार ने पत्नी संगीता (22) को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को चंदौसी के मुंसिफ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की सुबह संगीता ने नार्मल डिलीवरी में मृत शिशु को जन्म दिया। राजीव ने बताया कि प्रसव के बाद उसकी पत्नी की तबीयत सही थी, लेकिन दोपहर करीब दो बजे चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। काफी प्रयास के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए बोल दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।परिजन चिकित्सक पर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। साथ ही परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed