फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: young man was continuously harassing his daughter, father and son together strangled her with a rope

UP: बेटी को लगातार परेशान कर रहा था युवक, बाप-बेटे ने मिलकर रस्सी से गला घाेट मार डाला, फिर जला दी लाश

Sun, 07 Apr 2024 06:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

संभल निवासी कय्यूम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि बेटी को परेशान करने से नाराज पिता-पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के बाद दोनों ने युवक के शव को जला दिया था। 

विज्ञापन
UP: young man was continuously harassing his daughter, father and son together strangled her with a rope
संभल पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी पिता-पुत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक निवासी कय्यूम (35) की हत्या रंजिशन नहीं की गई थी, बल्कि उसके परेशान करने के चलते हुई थी। वह एक युवती को लगातार परेशान करता था। युवती के परिवार ने गांव भी छोड़ दिया था। इसके बाद भी वह पीछा करना बंद नहीं कर रहा था।

विज्ञापन


पहली अप्रैल को जब युवती के घर पहुंचा तो युवती के पिता और भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को आरोपियों ने गांव के बाहर पास ले जाकर जला दिया था। जिससे हत्या का आरोप उन पर न लग सके। छानबीन के बाद हत्या की वजह स्पष्ट हुई तो इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के भाई ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों की इसमें कोई संलिप्तता नहीं पाई गई। हत्या के आरोपी मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे अंतर्गत गांव नियमातपुर उर्फ इकरोटिया निवासी बाप-बेटे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आरोपी पहले गांव मालपुर मिलक में ही रहते थे। आरोपी इरफान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का था और उनकी 19 वर्षीय बेटी को लगातार परेशान करता था। घर में भी घुस आता था।

इसके चलते काफी समय पहले गांव छोड़कर नियमातपुर उर्फ इकरोटिया में जाकर बस गए थे लेकिन आरोपी पहली अप्रैल को वहां भी पहुंच गया। जब उसको वापस भेजना चाहा तो वह नहीं माना। इसके बाद रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी।


शव को शाम होने पर बाइक पर रखकर गांव मालपुर मिलक के खेतों में लेकर पहुंचे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिससे हत्या का आरोप उन पर न आ सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी पेट्रोल खरीदते हुए और बाइक पर मृतक को बैठाकर ले जाते हुए कैद हुए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed