Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Two more cases filed against Javed Habib and his son in Sambhal; 30 victims have come forward so far

UP: जावेद हबीब और बेटे के खिलाफ संभल में दो और केस दर्ज, अब तक 30 पीड़ित आए सामने, लुकआउट नोटिस हो चुका जारी

Sat, 11 Oct 2025 02:08 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:08 PM IST
सार

संभल में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और सैफुल के खिलाफ दो नए मुकदमे दर्ज हुए हैं। अब तक आरोपियों पर 16 दिन में कुल 30 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों पर 70 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर क्रिप्टो कॉइन में निवेश के नाम पर ठगी के आरोप हैं।

विज्ञापन
UP: Two more cases filed against Javed Habib and his son in Sambhal; 30 victims have come forward so far
जावेद हबीब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसत्ती थाने में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमे असमोली थाना क्षेत्र के गांव मिलक गौंजनी निवासी दाउद और राजस्थान के जिला बारां निवासी विजेंद्र की तहरीर के आधार पर दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 16 दिन में 30 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी मुकदमों की विवेचना चल रही है। आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है। नोटिस जारी कर सहयोग के लिए कहा है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


45 पीड़ित सामने आ चुके हैं। इन पीड़ितों को 70 प्रतिशत मुनाफा दिए जाने का झांसा देकर निवेश कराया गया था। जिस कॉइन में निवेश कराया गया। उससे ठगी की गई है। इसके आधार पर ही कार्रवाई जारी है। पीड़ितों से की गई ठगी की राशि वापस देनी होगी। साथ ही पुलिस का जांच में सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आरोपी ऐसा नहीं करते हैं तो अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से ली गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed