UP: संभल लोस पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड प्रोफेसर रामगोपाल के नाम, मुलायम सिंह भी इस सीट से लड़ चुके हैं चुनाव
संभल लोकसभा सीट पर हुए चुनावों में अब तक सबसे बड़ी जीत सपा के रामगोपाल यादव के नाम पर है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 1.98 लाख मतों से हराया था। इस सीट से मुलायम सिंह भी चुनाव लड़ चुके हैं।
विस्तार
संभल लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड सपा के प्रोफेसर रामगोपाल यादव के नाम पर है। 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी को 1.98 लाख मतों से पराजित किया था। इस सीट पर दूसरी सबसे बड़ी जीत डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम दर्ज है। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 1.75 लाख मतों से हराया था।
संभल से मुलायम सिंह यादव दो बार रहे सांसद
संभल लोकसभा सीट पर सपा का दबदबा रहा है। वर्ष 1998 और 1999 में मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। 2004 में प्रोफेसर रामगोपाल ने चुनाव जीता था। सपा के कई दिग्गज नेता इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
1977 से 2019 तक यह रहा है हार-जीत का अंतर
वर्ष विजेता दल मत पराजित दल मत
1977 शांति देवी बीएलडी 214520 जुगल किशोर कांग्रेेस 81656
1980 बिजेंद्र पाल सिंह कांग्रेस 102559 शांतिदेवी जेएनपीएस 86792
1984 शांतिदेवी कांग्रेस 124175 सुल्तान सिंह एलकेडी 82932
1989 एसपी सिंह यादव जनता दल 215582 शांतिदेवी कांग्रेस 173085
1991 एसपी सिंह यादव जनता दल 120134 हरपाल सिंह भाजपा 118429
1996 डीपी यादव बसपा 183742 एसपी यादव जनता दल 178848
1998 मुलायम सिंह यादव सपा 376828 डीपी यादव भाजपा 210146
1999 मुलायम सिंह यादव सपा 259430 भूपेंद्र सिंह भाजपा 143596
2004 प्रो रामगोपाल यादव सपा 357049 तरन्नुम अकील बसपा 158988
2009 डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क बसपा 207422 इकबाल महमूद सपा 193958
2014 सत्यपाल सैनी भाजपा 360242 डॉ. शफीकुर्रहमान सपा 355068
2019 डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सपा 657505 परमेश्वर लाल सैनी भाजपा 482466