फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Rape woman threatening kill her husband, video beating young man also goes viral, accused jailed

UP: युवक को पकड़कर पीटा, मुंह में गंदगी डालने का वीडियो वायरल, अब महिला से दुष्कर्म करने के मामले में जेल गया

Tue, 12 Dec 2023 12:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 12:22 PM IST
सार

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब एक अन्य वीडियो सामने आया है। इसमें युवक के महिला के साथ पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
UP: Rape woman threatening kill her husband, video beating young man also goes viral, accused jailed
संभल में महिला के अभद्रताा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर पति की हत्या का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 30 नवंबर की घटना बताते हुए कहा है कि डर के कारण वह खामोश रही। आरोपी ने फिर परेशान किया तो पति को बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक की गिरफ्तारी होते ही परिजनों ने एक वीडियो वायरल कर बेटे को बंद करके पीटने और अपमानित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसके साथ वारदात तब की गई जबकि वह गांव के बाहर मिट्टी लेने गई थी। महिला की ओर से रविवार को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवक के परिजनों की ओर से वीडियो जारी की गई है। वीडियो में कुछ लोग कमरे में महिला के साथ मौजूद युवक को बंद करके पीट रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो में महिला के पैर पकड़वाए गए तथा महिला से युवक की चप्पलों से पिटाई भी कराई गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि बेटे को मुंह में गंदगी डालकर अपमानित किया गया। जुर्माने के रूप में दस हजार देने के लिए दबाव भी बनाया।परिजनों का कहना है कि युवक ने गुन्रौर कोतवाली में रविवार को तहरीर दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने झूठी वीडियो तैयार कराई है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

वीडियो की जांच कराएंगे

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि महिला की तहरीर पर युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। अब वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर युवक के महिला के साथ पकड़े जाने की बात कही जा रही है। वीडियो की जांच कराएंगे। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed