फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Rape victim also died after giving birth to a dead baby, was referred to Delhi

UP: मृत शिशु को जन्म देने के बाद दुष्कर्म पीड़िता ने भी तोड़ा दम, हालत बिगड़ने पर दिल्ली किया था रेफर

Tue, 21 May 2024 09:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 May 2024 09:41 AM IST
सार

दुष्कर्म पीड़िता ने मुरादाबाद के एक असपताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। इस मामले के आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
UP: Rape victim also died after giving birth to a dead baby, was referred to Delhi
sambhal police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई युवती ने मुरादाबाद के अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती से मोहल्ले के ही युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। जिससे वह युवती गर्भवती हो गई। युवती के कान में परेशानी हुई तो उसकी मां दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गई।
विज्ञापन


तब परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती है। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो युवती ने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद युवती के पिता ने 17 अप्रैल 2024 को आरोपी कमल और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को युवती को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन मुरादाबाद ले गए। जहां पर उसने मृत शिशु को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद उसकी हालत भी बिगड़ गई।


जिस पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रविवार की रात दुष्कर्म पीड़िता ने दम तोड़ दिया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed