फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: MRI investigation of the meter of SP MP Bark from Sambhal, officer said- electricity theft confirmed

UP: संभल से सपा सांसद बर्क के मीटर की एमआरआई जांच, अफसर बोले- बिजली चोरी की हुई पुष्टि

Thu, 26 Dec 2024 07:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 07:51 PM IST
सार

संभल के सपा सांसद के घर लगे मीटरों की जांच में खपत शून्य पाई गई। बिजली विभाग के अधिकारी ने  बतया कि मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंपी जा रही है। 

विज्ञापन
UP: MRI investigation of the meter of SP MP Bark from Sambhal, officer said- electricity theft confirmed
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित घर में लगे मीटर की एमआरआई जांच मंगलवार को की गई है। इस जांच के बाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि सांसद के आवास में लगे मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन


सांसद जियाउर्रमान बर्क के नाम से लगे मीटर में छह महीने से खपत जीरो पाई गई है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे मीटर में 16 महीने से बिजली की खपत नहीं हुई।
विज्ञापन


एक्सईएन (मीटर) सुप्रीत सिंह ने बताया कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के नाम से लगे मीटर की जांच 30 मई 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक की अवधि की गई। इसमें खपत जीरो पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट और वोल्टेज भी जीरो मिले। एक्सईएन ने बताया कि इसी तरह पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे मीटर की जांच 16 महीने की अवधि की गई। इसमें भी खपत जीरो पाई गई। बताया कि इस रिपोर्ट को तैयार कर अधिकारियों को दिया जाएगा।


मीटर की जांच सांसद के प्रतिनिधि फिरासतउल्ला व अधिवक्ता कासिम जमाल के सामने की गई। सांसद के प्रतिनिधि फिरासतउल्ला ने बताया कि मीटर की सील बंद थी। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मीटर में कोई छेडखानी नहीं की गई थी।

एक्सईएन का कहना है कि बिजली चोरी मीटर को बाईपास कर की गई है। मीटर की आपूर्ति किसी भी तरह से बंद कर दी गई। जिससे खपत जीरो पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed