फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Married a Muslim woman after converting her religion, police is investigating in a ten year old case

UP: धर्मपरिवर्तन करा मुस्लिम महिला से शादी कराई, सीएम से की शिकायत, दस साल पुराने मामले में पुलिस कर रही जांच

Sun, 07 Jan 2024 02:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

संभल निवासी युवक ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि दस पहले उसका धर्मपरिवर्तन कराकर मुस्लिम महिला से शादी करवाई गई। इसके बाद उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। आरोप लगाया कि कुछ लोग नाबालिगों का धर्म बदलवा रहे हैं। इसके बाद जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
UP: Married a Muslim woman after converting her religion, police is investigating in a ten year old case
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने वाले गांव तिगरी निवासी इकबाल उर्फ श्रीपाल के आरोप की जांच के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गांव तिगरी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को जानकारी मिली है कि करीब दस वर्ष पहले श्रीपाल ने एक महिला से शादी कर ली थी। तब धर्म परिवर्तन किया था या नहीं इसकी जानकारी ग्रामीण नहीं दे सके।

विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर संभल के कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस इस शिकायत के बाद सक्रिय है। हालांकि शिकायतकर्ता पुलिस को मिला नहीं है। शिकायती पत्र पर दिए गए मोबाइल नंबर से भी संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में श्रीपाल ने बताया है कि कि संभल के मियां सराय निवासी कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रलोभन देते हैं। सात वर्ष पहले उसको भी इस तरह का प्रलोभन दिया था कि मुस्लिम महिला से शादी कराई जाएगी। 50 गज का प्लॉट और दुकान चलाने के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन कराने के बाद शादी कराई और प्लॉट और एक लाख रुपये नहीं दिए। बताया है कि धर्म परिवर्तन के बाद पत्नी भी छोड़ कर चली गई। इसके बाद दो नाबालिग बच्चों का भी धर्म परिवर्तन कराया गया था। आरोप है कि यह धर्म परिवर्तन एक धर्मस्थल में कराया जाता है।


धर्म परिवर्तन के बाद प्रताड़ित किया जाता है। मांग की है कि इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। जिससे अन्य लोगों का धर्म परिवर्तन न हो सके।

शिकायतकर्ता मिला नहीं है। शिकायत जानकारी में आने पर जांच की गई है। गांव तिगरी में अब शिकायतकर्ता रहता नहीं है। जानकारी मिली है कि उसने किसी मुस्लिम महिला से कई वर्ष पहले शादी की थी। अब यह शादी धर्म परिवर्तन के बाद हुई थी या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -पवन कुमार सिंह, प्रभारी, कोतवाली संभल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed