फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: JCB will run on mosque and temple in Sambhal, dargah will be shifted 30 feet back

UP: संभल में मस्जिद और मंदिर पर चलेगी JCB, 30 फीट पीछे शिफ्ट होगी दरगाह, प्रशासन ने ध्वस्त किए सैकड़ों ढांचे

Wed, 11 Jun 2025 11:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 11:21 PM IST
सार

संभल के बहजोई मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे धार्मिक स्थलों को हटाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए थे। लगातार चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दाैरान सैकड़ों ढांचे तोड़ दिए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: JCB will run on mosque and temple in Sambhal, dargah will be shifted 30 feet back
संभल में बनी दरगाह - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के हयातनगर इलाके में बहजोई मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आई दरगाह को मशीनों के माध्यम से पूरा उठाकर 30 फीट पीछे शिफ्ट किया जाएगा। मस्जिद की देखभाल करने वाले कारी नासिर ने बताया कि इसके लिए पानीपत के इंजीनियर से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन


वह दो या तीन दिन में आएंगे। वहीं, मस्जिद को हटाने के लिए मंगलवार को भी बुलडोजर चला। मस्जिद कमेटी खुद ही पालिका की जेसीबी की मदद से मस्जिद को ध्वस्त करने में जुटी है। श्रमिकों का खर्च भी कमेटी उठाएगी। कारी नासिर ने बताया कि 15 दिन पहले नोटिस मिला था।
विज्ञापन


उसके अनुसार अतिक्रमण हटाने के लिए काम शुरू कराया है। मस्जिद और दरगाह मुख्य मार्ग से 30 फीट पीछे की जानी है। दरगाह को शिफ्ट किया जाएगा लेकिन मस्जिद को ध्वस्त करा दिया गया है। उसको भी मदरसे के हिस्से में बनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से अब 20 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका की जेसीबी और अपने खर्च पर श्रमिक लगाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि जहां तक नापतौल कर निशान लगाए गए हैं। वहां तक अतिक्रमण हटाया जाना है। मस्जिद, दरगाह और मंदिर के नजदीक अन्य अतिक्रमण भी पालिका द्वारा हटवाया है। इसके बाद चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।

मंदिर की बाउंड्री भी तोड़ी जाएगी
मस्जिद और दरगाह के सामने स्थित प्राचीन धर्मकूप मंदिर का भी आंशिक हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। सोमवार को कुछ हिस्सा मंदिर कमेटी द्वारा हटाना शुरू किया लेकिन मंगलवार को काम नहीं हो सका। एसडीएम का कहना है कि मंदिर का आंशिक हिस्सा चपेट में आया है। जो बाउंड्री के रूप में स्थित है। उसको भी हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। जिससे चौड़ीकरण में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो हो सके।

शंकर चौराहे से कोतवाली तक हटाया अतिक्रमण
शंकर चौराहे से कोतवाली तक मुख्य बाजार में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने पालिका की टीम से अतिक्रमण हटवाया है। साथ ही दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगाें से पालिका की टीम ने चार हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। दुकानों के सामने रखे सामान को भी टीम ने जब्त किया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। जो भी अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के मुख्य बाजार में ई-रिक्शा और कार पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके बाद भी जाम की समस्या बनी रहती है।

बाइक सवार को भी निकलना मुश्किल होता है। डाकखाना रोड के बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि अतिक्रमण के कारण रास्ता बाधित होता है। इसलिए अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई है। दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि यदि अब अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई होगी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिससे शहर में जाम की स्थिति से पूरी तरह राहत मिल सके। ई-रिक्शा संचालन के लिए भी व्यवस्था बनाए जाने की योजना है। जिससे निर्धारित स्थान से ही ई-रिक्शा का संचालन हो सके।

चंदौसी : अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर, सड़क और नाली ध्वस्त
चंदौसी के आसपास विनयमित क्षेत्र से बिना नक्शा पास कराए बन रही काॅलोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार की शाम एसडीएम विनय मिश्रा की मौजूदगी में बहजोई रोड पर अवैध रूप से बन रही काॅलोनियों में प्रशासन का बुलडोजर चला। जेसीबी से नाली व सड़क निर्माण ध्वस्त किया गया।

मंगलवार की शाम एसडीएम विनय मिश्रा अपनी टीम ओर जेसीबी के साथ मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्थित टी प्वाइंट के पास पहुंचे। यहां एक काॅलोनी में एसडीएम के पहुंचते ही प्लाॅटिंग पर प्राॅपर्टी डीलिंग कार्य देख रहे लोग वहां से भाग गए। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब 60 से 70 काॅलोनी ऐसी दिखाई दे रही हैं।

जो अवैध रूप से बनाई गई है। उनसे एस्टीमेट बना कर ध्वस्तीकरण में हो रहे खर्चे को वसूल किया जाएगा। मानकों को ताक पर रखकर काॅलोनी बनाई जा रही हैं। काॅलोनी में 30 से 35 मीटर चौड़ी सड़क डाले जाने का प्रावधान है। यहां देखा जा रहा कि 12 से 13 मीटर चौड़ी सड़क डाली जा रही है।

विनियमित क्षेत्र से नक्शा भी पास नहीं कराया जाता है। मकान बनाने वालों को बाद में परेशानी होगी। ऐसी सभी काॅलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल सचिन मित्तल, जेई अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

एसडीएम ने शक्तिनगर में हो रहे कार्य का किया निरीक्षण 
शक्तिनगर में नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने मंगलवार की दोपहर मौका मुआयना किया। नाला निर्माण के बाद सड़क चौड़ीकरण का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही यहां निजी स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़े पेड़ के नीचे छोटे मंदिर को सही तरीके से बनाए जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed