फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Incidents of robbery and theft in Sambhal revealed, five accused arrested

UP: संभल में लूट और चोरी की वारदातों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, इन जगहों पर अपराध को दिया था अंजाम

Mon, 15 Sep 2025 08:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़/बनियाठेर।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़/बनियाठेर। Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 08:38 PM IST
सार

संभल पुलिस ने लूट और चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का सामान भी बरादम किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Incidents of robbery and theft in Sambhal revealed, five accused arrested
पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को थाना बनियाठेर में प्रेस वार्ता के दौरान लूट और चोरी की अलग-अलग वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपती से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव राजथल निवासी हरेंद्र सिंह चार सितंबर की शाम बाइक से अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। शाम साढ़े सात बजे करीब डारनी और भूड़ी चौराहे के बीच पीछे से आ रहे नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचा और चाकू निकाल लिया और डरा धमका कर महिला के सोने के कुंडल, दो जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की नाक की लौंग, चांदी की पाजेब उतरवा ली और एक हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 11.40 बजे पुलिस ने ग्राम अटवा के पास धर्मपुर कुइयां जाने वाले मार्ग से मुन्तयाज और बाबू निवासी ग्राम पिपरिया थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं को लूट के माल सोने के एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी कानों की बाली, एक लौंग व एक जोड़ी चांदी की पाजेब समेत घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचे व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया है।

बनियाठेर थाने में हुए खुलासे के दौरान थाना कुढ़फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र कुमार त्यागी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

महिला के कान से कुंडल लूटने वाले दो लोग गिरफ्तार
थाना हजरतनगरगढ़ी के ग्राम भारतल मदापुर निवासी अमन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर दी थी। इसमें बताया कि 30 अगस्त की शाम के समय वह अपनी बहन अनुराधा निवासी मदारपुरा थाना मैनाठेर को बाइक पर बैठा कर चंदौसी आ रहा था।

कस्बा नरौली से आगे जनेटा की तरफ पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोगों ने झपट्टा मार कर उसकी बहन के कान से सोने का कुंडल लूट लिया और भाग गए। इस मामले में थाना बनियाठेर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की सुबह चंदौसी-संभल मार्ग पर हाईवे पुल के नीचे से सुहेल निवासी मोहल्ला खग्गू सराय थाना रायसत्ती संभल व नदीम निवासी मोहल्ला तीमारदार सराय थाना रायसत्ती संभल को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटा गया कुंडल बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

चोरी की दो वारदातों का खुलासा, एक गिरफ्तार
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना बनियाठेर में चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया। बताया कि थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह टी प्वाइंट से मुशाहिद पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला टंकी गांव जनेटा थाना बनियाठेर को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से ग्राम सराय सिकंदर गांव में नरेंद्र सिंह के घर से चोरी किए दस हजार रुपये में से बचे 2600 रुपये बरामद किए हैं।

वहीं अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम बनियाठेर में बनी देशी शराब की दुकान से चोरी की गई तीन पेटी शराब मार्का इंडियन टाइगर व एक बैटरा, एक पॉश मशीन बरामद की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

बता दें कि 13 सितंबर की रात थाना क्षेत्र के गांव गुमथल स्थित देशी शराब की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जबकि गांव सराय सिकंदर में चार सितंबर की रात चोरों ने नरेंद्र सिंह के मकान में नकब लगा कर सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed