फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Hindus in Sambhal demanded minority status, said- now only 15 percent of the population is left

UP: संभल में हिंदुओं ने मांगा अल्पसंख्यक का दर्जा, पोस्टर लेकर पहुंचे लोग, कहा- अब 15 प्रतिशत ही आबादी बची

Fri, 07 Feb 2025 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 10:58 AM IST
सार

संभल में हिंदू समुदाय ने अल्पसंख्यक का दर्जा और सुरक्षा देने की मांग की। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने उनकी बात सुनी और सरकार को स्थिति से अवगत कराने का आश्वासन दिया। लोगों ने घटती हिंदू आबादी और असुरक्षा की समस्या बताई।

विज्ञापन
UP: Hindus in Sambhal demanded minority status, said- now only 15 percent of the population is left
पोस्टर के साथ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा से मुलाकात करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का अधिकार दो, हिंदुओं का उत्पीड़न बंद करो और संभल में हम हिंदू हैं अल्पसंख्यक सुनवाई करो। यह नारा लेकर हिंदू समुदाय के लोग राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के सामने संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंचे। लोगों ने पोस्टर दिखाए तो आयोग के अध्यक्ष ने नजदीक पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


इस दौरान हिंदू समाज के लोगों के द्वारा बताया गया कि संभल में 1978 से पहले 40 प्रतिशत हिंदू आबादी थी, लेकिन दंगे की आग में बार-बार जले संभल और हिंदुओं के किए गए नरसंहार के बाद हिंदू आबादी घटती चली गई। पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बताया कि शहर में अब 15 प्रतिशत ही हिंदू आबादी है और वह भी असुरक्षित है।
विज्ञापन


इसलिए संभल के हिंदुओं को अल्पसंख्यक का अधिकार दिया जाए। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यह देश सभी धर्मों का सम्मान करता है। भयभीत होने की जरूरत नहीं है। पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के लिए है और इस असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए सभी धर्म के लोगों को आपसी सौहार्द के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो असुरक्षा की भावना हिंदू समुदाय के लोगों में है इसकी जानकारी से सरकार को अवगत कराया जाएगा। जिससे किसी हिंदू को भयभीत न होना पड़े। इस दौरान संजय गुप्ता पोली, गगन वार्ष्णेय, अजय गिल, कशिश कौशल, अक्षय, ओमचंद्रा आदि पोस्टर लेकर पहुंचे।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने बवाल प्रभावित क्षेत्रों को देखा

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल की जांच के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा संभल पहुंचे। उन्होंने बवाल प्रभावित इलाकोंे का दौरा किया है। जामा मस्जिद परिसर में पहुंचकर जामा मस्जिद कमेटी से भी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियाें से भी घटना को लेकर जानकारी की।

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी मुलाकात कर घटना से अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि वह शांति बहाली के लिए पहुंचे हैं। हालांकि यह सांप्रदायिक विवाद नहीं था। लेकिन इसके बवाल के बाद जो अशांति फैली है, वह खत्म हो और सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहें।

अध्यक्ष ने बताया कि काफी लोगों से बातचीत की है। आम लोगों के साथ अधिकारियों से भी जानकारी ली है। इस जानकारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था उसको काबू करने में पुलिस-प्रशासन सफल रहा था। जामा मस्जिद में पहुंचकर कमेटी से भी घटना के बारे में जानकारी ली है।

इन सभी बयान और तथ्यों को देखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा और उसके बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया जाएगा। अध्यक्ष को एएसपी श्रीश्चंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज कुमार ने घटनास्थल पर ले जाकर जानकारी दी और जामा मस्जिद का दौरा कराया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में करीब पांच घंटे के दौरे के बाद अध्यक्ष रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed