Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: gave permission sister-in-law to live with her husband, police officers were shocked after hearing matter

UP: देवरानी को जेठानी ने दी पति के साथ रहने की इजाजत, मामला सुन पुलिस अफसर भी चकराए.. फिर कराया गया समझौता

Sun, 11 Feb 2024 04:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

संभल जिले में एक मामला सुनकर पुलिस के अफसर भी चकरा गए। दरअसल एक विधवा महिला अपने जेठ के साथ रहने लगी थी। जेठानी से उसका मनमुटाव हुआ तो उसने संपत्ति की मांग कर दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। तब जेठानी ने उसे पति के साथ रहने की इजाजत दे दी। 

विज्ञापन
UP: gave permission sister-in-law to live with her husband, police officers were shocked after hearing matter
बहजोई पुलिस के पास पहुंचा मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई  में जेठ के साथ रह रही विधवा ने संपत्ति में हिस्सा मांगा और विवाद पुलिस परामर्श सुलह समझौता केंद्र पहुंचा। तब फैसला लेते हुए विधवा देवरानी को जेठानी ने पति के साथ रहने की इजाजत दी। काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर काउंसिलिंग के दौरान ऐसा मामला आया।

विज्ञापन


बताया कि महिला विधवा होने के बाद जेठ के साथ रहने लगी। बाद में जेठानी से मनमुटाव होने पर उसने जेठ की संपत्ति में हिस्सा मांगा। इसके बाद विवाद पुलिस परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। यहां काउंसिलिंग के बाद जेठानी अपनी देवरानी को साथ रखने के लिए राजी हो गई और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


इस तरह मामले का निस्तारण हो गया। वहीं दूसरी ओर महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम आनंद की देखरेख में हुई काउंसिलिंग में 12 परिवारों को मिलाया गया। काउंसिलिंग में 57 मामले सुनकर 25 पत्रावलियों को निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन होने व आवेदक की ओर से बल न देने पर 11 पत्रावलियों को बंद किया गया। वहीं 2 मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस बीच काउंसलर पूनम अरोरा समेत बबीता शर्मा, श्वेता गुप्ता व सीमा आर्य आदि रहे।

महिला को दानपात्र से पैसा चुराते पकड़ा

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में मंदिर के दान पत्र से पैसा चुरा रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। बाबेपुर गांव के मंदिर में ग्रामीणों ने एक महिला को दानपात्र से पैसे चुराते हुए पकड़ लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे पकड़ लिया।



महिला गांव में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई है। वह मूल रूप से फैलगंज बेहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जाती है। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed