{"_id":"62973f4634e4e30a0c6ccac7","slug":"up-farmer-irrigating-fields-died-of-electric-current-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत
Wed, 01 Jun 2022 03:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बछरायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बछरायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 Jun 2022 03:58 PM IST
सार
बुधवार सवेरे पांच बजे राजपाल उम्र 60 साल अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गए थे। यहां ट्यूबवेल का तार टूटा हुआ पड़ा था। जिसकी चपेट में आकर करंट लगने के चलते बुजुर्ग राजपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बछरायूं के खेत पर सिंचाई करने गए बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का छोटा पुत्र जब खेत पर पहुंचा तो घटना का पता चला। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना थाना क्षेत्र के गांव चौखट की है। यहां राजपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके दो पुत्र हैं। सवेरे पांच बजे राजपाल उम्र 60 साल अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गए थे। यहां ट्यूबवेल का तार टूटा हुआ पड़ा था। जिसकी चपेट में आकर करंट लगने के चलते बुजुर्ग राजपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घर नहीं पहुंचने पर स्वजनों को चिंता हुई तो छोटा पुत्र बंसी खेत पर पहुंचा और उसने अपने पिता का शव यहां देखा। जिसे देख कर उसकी चीख निकल गई। सूचना पर अन्य स्वजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन