फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: CM Yogi and MP Chief Minister Mohan Yadav reached Sambhal, addressing public meeting

संभल में सीएम योगी बोले: जिन्हें राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत पसंद नहीं, उनको भारत की धरती पर रहने का अधिकार नहीं

Fri, 03 May 2024 02:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 02:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने संभल के असमोली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोले। कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। 2014 से पहले देश के हालात खराब थे। मोदी सरकार के आते ही सीमांए सुरक्षित हुई हैं। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi and MP Chief Minister Mohan Yadav reached Sambhal, addressing public meeting
संभल में जनसभा के दौरान सीएम योगी और एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस पिछड़ी जाति के लोगों को मिलने वाला आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है। जातिगत जनगणना के आधार पर समूह बनाए जाएंगे। उसके बाद समूहों को लड़ाया जाएगा। जब जातिगत समूह लड़ेंगे तो आरक्षण मुसलमानों को दे दिया जाएगा। यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ संभल लोकसभा क्षेत्र में कैलादेवी धाम के नजदीक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं हो सकता, धर्म के नाम पर आरक्षण विभाजन का कारण बनता है।
विज्ञापन


कांग्रेस आरक्षण मुसलमानों को देकर फिर विभाजन चाहती है लेकिन हम आरक्षण में सेंध नहीं लगाने देंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि खानपान पर कोई पाबंदी नहीं होगी। योगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह गोमांस खिलवाना चाहते हैं इसलिए ही ऐसी घोषणा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन की कमान अनाड़ी हाथों में है। दो लड़कों की जोड़ी माफिया और अपराधियों को माला पहनाती थी। पाकिस्तान का एक मंत्री राहुल गांधी की तारीफ करता है। भारत में संकट आने पर राहुल गांधी इटली भाग जाएंगे।

जब चुनाव आते हैं तब उन्हें रामलला याद आते हैं। इसीलिए वह आजकल यूपी में हैं। सीएम ने कहा कि दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं। दोनों चरणों में भाजपा को विजय मिल रही है। मोदी के नेतृत्व में सभी ने बदलते भारत को देखा है। 2014 से पहले दुनिया में भारत का सम्मान नहीं था।

देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। आतंक-नक्सलवाद और भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास कार्य ठप थे। गरीब को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। 2014 के बाद का भारत पूरी तरह बदल गया है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज देश में कहीं कोई पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान तुरंत सफाई देता है। आज का भारत हर तरह से जवाब देना जानता है।

कांग्रेस और सपा परिवारवादी पार्टियां हैं : मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। मोदी और योगी की गारंटी इस बात का सबूत है। कांग्रेस और सपा परिवारवादी पार्टियां हैं। वह केवल वोट के लिए सारी चीजों का उपयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।

पहले की सरकार में पाकिस्तान धमाके करवाता रहता था। पहले हमारे सैनिकों के सिर काट के ले जाते थे। जब से 56 इंच के सीने वाले नरेंद्र मोदी ने सरकार संभाली है तब से घर में घुसकर मारा है। कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई तब से सीमा में शांति छाई हुई है। गुंडों को ठिकाने लगाकर दोनों प्रदेशों में रामराज ला रहे हैं।

मां कैलादेवी का नाम, कल्कि अवतार की चर्चा से छुए संभल वालों के दिलों के तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां क्षेत्र के मंदिरों और धार्मिक मान्यताओं का जिक्र करके संभलवासियों के दिल के तार घनघनाए, वहीं मथुरा-वृंदावन के विकास की कार्ययोजना बताकर भी धार्मिक एजेंडे को धार दी। शुक्रवार को जनसभा करने साथ योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ कैलादेवी धाम में पहुंचकर मां कैलादेवी के दर्शन किए।

करीब 25 मिनट तक वह मंदिर में रहे। दोनों मुख्यमंत्री ने कहा मां की कृपा क्षेत्र में बरस रही है। मंदिर में पूजन के अलावा योगी ने संबोधन में भी उन्होंने मां के इस धाम का जिक्र किया। कहा कि यह धाम बड़ी आस्था का केंद्र है। माता के मंदिर का जीर्णोद्धार काफी हो गया है। आगे भी कराया जाएगा।

संभल में ही भगवान कल्कि का अवतार होना है। इसलिए संभल का अपना महत्व है। नए भारत में नया उत्तर प्रदेश और इसमें नए संभल की भी पहचान होनी चाहिए। कहा कि संभल में तैयार हो रहे गंगा एक्सप्रेसवे से यहां का बेहतर विकास होगा। मेडिकल कॉलेज समेत सभी सुविधाएं लोगों के लिए दी जा रही हैं।



सीएम ने मथुरा-वृंदावन की भी चर्चा की। कहा कि कृष्ण कन्हैया के मथुरा-वृंदावन के लिए भी एक बड़ी कार्ययोजना आगे बढ़ गई है। सवालिया लहजे में कहा कि मथुरा-वृंदावन की जिस कार्ययोजना को आगे लेकर हम चल रहे हैं, उसमें समाजवादी पार्टी क्या सहयोग कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed