{"_id":"65b73ab780cd6e2c710ce327","slug":"up-car-hits-three-bike-riding-students-student-going-tohigh-school-pre-board-exam-dies-two-injured-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कार ने बाइक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, हाईस्कूल प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार ने बाइक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, हाईस्कूल प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, दो घायल
Mon, 29 Jan 2024 11:12 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:12 AM IST
सार
बनियाठेर इलाके में बाइक सवार तीन छात्रों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। तीनों छात्र हाईस्कूल में प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
चंदौसी में हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल जिले के थाना बनियाठेर स्थित दाल मिल के पास सुबह नौ बजे करीब हाईस्कूल प्री बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों में मुरादाबाद से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी अरुण (15) की मौत हो गई। अन्य दो घायल छात्रों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस मौके से स्कॉर्पियो को थाने ले आई। सोमवार को थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी अरुण पुत्र चंद्र प्रकाश व कुलदीप और बृजेश थाना बनियाठेर के स्कूल लोकेंद्र शर्मा इंटर कॉलेज में हाई स्कूल प्री बोर्ड की परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में थाना बनियाठेर स्थित दाल मिल के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन