{"_id":"679151da85c41b39c7051fa0","slug":"up-board-now-practical-examinations-will-start-from-february-1-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118536-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अब एक फरवरी से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अब एक फरवरी से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
संभल। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं जिले में अब एक फरवरी से शुरू होंगी। पहले यह परीक्षा 23 जनवरी से होनी थी लेकिन अब इसमें जेईई मेंस परीक्षाओं के कारण बदलाव किया गया है।
फरवरी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जिसे लेकर संभल जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की ओर से संभल को पहले चरण में ही शामिल किया गया था। प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि 23 जनवरी से 31 जनवरी के बीच रखी गई थी लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। जेईई मेन्स परीक्षा 22 से 31 जनवरी तक चलेंगी, जिस कारण परीक्षाओं की तिथि में बदलाव हुआ है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण की परीक्षाएं अब एक फरवरी से आठ फरवरी तक होंगी, जिसमें संभल को शामिल किया गया है।
इनसेट
24 फरवरी से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। इसका कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। परीक्षाएं 12 दिन के अंदर ही खत्म होंगी। जिले में परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए कुल 77 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कोट
यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं जिले में अब एक फरवरी से शुुरू होंगी। बोर्ड की ओर से कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। -वेदराम, डीआईओएस