{"_id":"67bb65f2b48be3a4f90b4e7a","slug":"up-board-exams-start-today-a-magistrate-will-be-deployed-at-each-centre-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-119613-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से, प्रत्येक केंद्र में रहेगी एक मजिस्ट्रेट की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से, प्रत्येक केंद्र में रहेगी एक मजिस्ट्रेट की तैनाती
Sun, 23 Feb 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान समेत दूसरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर 24 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 51420 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
हाईस्कूल के 26946 व इंटरमीडिएट के 24474 परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए रविवार की शाम तक परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को भी सचेत कर दिया गया है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ निष्पक्ष व नकल विहीन बोर्ड परीक्षाएं कराएं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले को तीन जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी निगरानी बनाए रखेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। वहीं, कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरों के जरिये जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी व इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक हाईस्कूल की हेल्थ केयर व इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन