{"_id":"65d51f42ea574bc1010bd4b4","slug":"up-board-exam-22-february-50578-students-will-appear-at-77-centers-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-107999-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी, 77 केंद्रों पर 50578 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी, 77 केंद्रों पर 50578 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Wed, 21 Feb 2024 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले में 77 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। 22 फरवरी से परीक्षा होनी है। 50578 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 27 हजार 786 और इंटरमीडिएट के 22 हजार 792 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
जिला प्रशासन ने परीक्षा की दृष्टि से जिले को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा है। इसके अलावा 77 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। संभल, चंदौसी और गुन्नौर के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। चंदौसी तहसील में मुख्य विकास अधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, संभल में अपर जिलाधिकारी को और गुन्नौर में प्रभागीय वनाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाकर तैनात किया गया है। सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखा गया है। डीआईओएस वेदराम ने बताया कि केंद्राध्यक्षों को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।