{"_id":"6935cc274b30fb2d5308c3c4","slug":"up-board-840-candidates-increased-in-high-school-828-less-in-intermediate-sambhal-news-c-204-1-chn1001-125017-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में 840 परीक्षार्थी बढ़े तो इंटर में 828 रहे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में 840 परीक्षार्थी बढ़े तो इंटर में 828 रहे कम
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। हालांकि अभी आपत्तियों के निर्धारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 30 दिसंबर को जारी होगी। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है, वहीं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियाें की संख्या कम हुई है।
इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा संभावित 69 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आगामी वर्ष 2026 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 27,786 और इंटर में 23,646 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। जबकि पिछले साल बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 26,946 और इंटर में 24, 474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
बोर्ड परीक्षा प्रभारी ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में 840 परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जबकि इंटर में 828 परीक्षार्थी घटे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा प्रभारी का कहना है कि जिले में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों को लेकर करीब 74 आपत्तियां विभाग को प्राप्त हुई है। 11 दिसंबर तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। वहीं, 30 दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अंतिम सूची परीक्षा केंद्रों की जारी होगी।